home page

सेवा के जरिए जन-जन तक पहुंचने का संकल्प, श्रीरामपुर में भाजपा ने फूंका सेवा संकल्प अभियान का बिगुल

 | 
सेवा के जरिए जन-जन तक पहुंचने का संकल्प, श्रीरामपुर में भाजपा ने फूंका सेवा संकल्प अभियान का बिगुल


हुगली, 09 सितंबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले की ओर से बुधवार को एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन घोष और पश्चिम बंगाल सरकार में पीएचई एवं श्रम विभाग के राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने मीडिया को अभियान के उद्देश्य और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसके तहत समाज सेवा, जनभागीदारी और विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘नमो सेवा गाथा’ और ‘कहानी बदलाव की’ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मौके पर श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह समेत जिला भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेवा, विकास और जनकल्याण के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय