home page

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिषड़ा वार्ड नंबर एक में सम्मान समारोह आयोजित

 | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिषड़ा वार्ड नंबर एक में सम्मान समारोह आयोजित


हुगली, 21 सितंबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को रिषड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामपुर मंडल-4 के उपाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रिषड़ा नगरपालिका क्षेत्र के आंगनबाड़ी कर्मियों, हेल्थ सेंटर के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रणधीर राय, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडेय और समाजसेवी अजय प्रताप सिंह सहित वार्ड नंबर एक के कई समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा राजीव सिंह, अंबुज, संजीव, अमित, सज्जाद, इम्तियाज, निजाम, महेंद्र नाई, रंजीत, संतोष, रंजय, मकसूद, राजेश, सरोज, शाहनवाज, अमर तिवारी, रफीक, शेषनाथ झा और शाहिल सहित अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनुपम सान्की, नरेन घोष, कविता गुप्ता, उमा शाह, रूबी शाव, नेहा राजभर, आशा देवी, रुकसाना, नेहा, विश्वनाथ शाह, एम.डी. अतीक और एम.डी. कलीम मौजूद रहे।

आयोजकों ने सम्मानित कर्मियों और कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मान देने और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय