home page

रिषड़ा में ‘सेवा’ का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर

 | 
रिषड़ा में ‘सेवा’ का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर


हुगली, 17 सितंबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रिषड़ा में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रीरामपुर मंडल भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में खबर लिखे जाने तक करीब 25 लोगों द्वारा रक्तदान किए जाने की सूचना है।

कार्यक्रम में श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन घोष, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, श्रीरामपुर मंडल-4 के भाजपा अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष मंडल तथा सुभाष जी कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक सनी कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाजसेवा का संदेश देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। चार दिवसीय आयोजन के दौरान आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय