home page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत

 | 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत


सिलीगुड़ी, 17 सितंबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिलीगुड़ी टाउन मंडल-3 की ओर से गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने मायेर इच्छा कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। अभियान की शुरुआत के दौरान लड्डू और वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही मंदिर परिसर में मोमबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की गई।

भाजपा की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार