रिषड़ा नगरपालिका पहुंचे विधायक भास्कर भट्टाचार्य, शहर के विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश
हुगली, 29 मई (हि. स.)। श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य शुक्रवार अपराह्न रिषड़ा नगरपालिका पहुंचे। इस दौरान रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने उनका स्वागत किया।
नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने सभी पार्षदों से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक का माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा। इस दौरान उन्होंने रिषड़ा शहर के विकास को लेकर नगरपालिका के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने नगरपालिका कर्मचारियों को अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म भरकर दिखाया और बताया कि उन्हें भी इसी प्रकार फॉर्म भरना हैं।
विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रिषड़ा नगरपालिका भविष्य में विकास की तेज गति पकड़ेगी और शहर को एक बेहतर नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
वहीं रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने कहा कि विधायक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिषड़ा को बेहतर से बेहतरीन शहर बनाने की दिशा में नगरपालिका लगातार काम करेगी।
बैठक के दौरान शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

