home page

श्रीरामपुर में 11 हजार कंठों से गीता पाठ का भव्य आयोजन शुरू, साधु-संतों की उमड़ी भीड़

 | 
श्रीरामपुर में 11 हजार कंठों से गीता पाठ का भव्य आयोजन शुरू, साधु-संतों की उमड़ी भीड़


हुगली, 01 नवंबर (हि. स.)। जिले के श्रीरामपुर स्थित महेश जगन्नाथ मंदिर के स्नानपीड़ी मैदान में रविवार सुबह 11 हजार कंठों से सामूहिक गीता पाठ का भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मद्देनजर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस धार्मिक आयोजन में सनातनी संस्कृति संसद के अध्यक्ष कार्तिक महाराज, पुरी के भवानी दास महाराज, महेश जगन्नाथ मंदिर के प्रधान सेवायत सोमन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक नमिता नायक ने बताया कि इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कई तरह की रोक-टोक होती थी, जबकि वर्तमान सरकार में ऐसे धार्मिक आयोजनों को लेकर कोई बाधा नहीं है। इससे आयोजकों और श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा है।

11 हजार कंठों से एक साथ गीता पाठ के इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय