विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें रद्द
खड़गपुर, 26 नवंबर (हि. स.)। विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त और आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को गाड़ी संख्या 18037 खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, 28 नवंबर को गाड़ी संख्या 68021 खड़गपुर-बालेश्वर मेमू, गाड़ी संख्या 18015 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18016 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 68022 बालेश्वर-खड़गपुर मेमू तथा गाड़ी संख्या 18038 जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
इसके अलावा, 27 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 18043 हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस का परिचालन खड़गपुर स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा। वहीं, 28 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 18044 भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस खड़गपुर स्टेशन से आंशिक रूप से चलाई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

