home page

स्कूल में करंट लगने से पांच छात्र-छात्राएं प्रभावित

 | 
स्कूल में करंट लगने से पांच छात्र-छात्राएं प्रभावित


कोलकाता, 15 सितंबर (हि. स.)। उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज के योगेशगंज हाई स्कूल में मंगलवार को स्कूल शुरू होने से ठीक पहले करंट लगने से पांच छात्र-छात्राएं प्रभावित हो गए।

बताया गया कि स्कूल की एक दीवार में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण करंट आ गया था। दीवार पर हाथ लगाते ही पांच छात्र-छात्राएं करंट की चपेट में आने से अस्वस्थ हो गए। अस्वस्थ छात्र-छात्राओं को योगेशगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करीब दो घंटे बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शॉर्ट सर्किट की समस्या को ठीक किया और दीवार को करंट से मुक्त किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा