कुल्टी तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक को एससी, एसटी और ओबीसी मोर्चा ने दिया चुनावी समर्थन पत्र
आसनसोल, 31 मार्च (हि. स.)। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक को विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने से राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं। मंगलवार को एससी, एसटी परगना महल, ओबीसी तथा माइनॉरिटी समुदाय से जुड़े तीन संगठनों ने गैर-राजनीतिक रूप से अभिजीत घटक के समर्थन का ऐलान किया।
इस संबंध में ऑल इंडिया बाउरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश बाउरी ने बताया कि संगठनों की ओर से एक लिखित पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही गई है। संगठन के पदाधिकारी ने तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक को समर्थन पत्र सौपा गया ।
गणेश बाउरी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अंबेडकर विरोधी विचारधारा रखती है, इसी वजह से उनके संगठन ने तृणमूल का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी है और इन वर्गों का समर्थन अभिजीत घटक के पक्ष में रहने की उम्मीद है।
इस समर्थन को तृणमूल के लिए चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में सामाजिक आधार मजबूत होने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

