home page

शराब के नशे में हथियार लेकर घूम रहा था शख्स, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

 | 

दक्षिण 24 परगना, 26 अगस्त (हि. स.)। जिले के सातगछिया इलाके में देर रात आग्नेयास्त्र लेकर घूमने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ज्ञानानंद सामंत के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ज्ञांनानंद सामंत को जांगीर खान का सहयोगी और तृणमूल नेता नबकुमार बेताल का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि बीती रात वह कथित तौर पर शराब के नशे में हथियार लेकर इलाके में घूम रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक आग्नेयास्त्र बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के समय उसके शराब के नशे में होने की भी जांच की जा रही है।

घटना की खबर फैलते ही सातगछिया इलाके में चर्चा तेज हो गई। हथियार लेकर वह व्यक्ति कहां जा रहा था और उसके पास आग्नेयास्त्र कहां से आया, इसे लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा