home page

एसआईआर के बिना मतदान संभव नहीं : शमिक भट्टाचार्य

 | 
एसआईआर के बिना मतदान संभव नहीं : शमिक भट्टाचार्य


कोलकाता, 31 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बिना मतदान संभव नहीं है।

शमिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आप (तृणमूल) जितनी चाहें शिकायत करें, सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं - हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमें अपने द्वारा जमा किए गए फॉर्म 7 को गंभीरता से देखना चाहिए। एसआईआर के बिना वोटिंग संभव नहीं है। अगर एसआईआर नहीं होगा, तो वोटिंग भी नहीं होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा