home page

सेल आइएसपी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बर्नपुर में टीएमसी कार्यालयों पर चला बुलडोजर

 | 
सेल आइएसपी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बर्नपुर में टीएमसी कार्यालयों पर चला बुलडोजर


आसनसोल , 22 मई (हि.स.)।

पश्चिम बर्दवान जिले के बर्नपुर में शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेल आइएसपी

के नगर सेवा विभाग के एस्टेट विभाग प्रबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के दो पार्टी कार्यालयों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एक कार्यालय बाटा रोड और दूसरा मस्जिद रोड इलाके में स्थित था। आईएसपी प्रबंधन का दावा है कि ये दोनों कार्यालय उनकी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया था और निर्माण हटाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था। नोटिस के बावजूद जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तब प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत बुलडोजर चलाकर दोनों ढांचों को गिरा दिया।

प्रबंधन की ओर से कहा गया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि मामला तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा