home page

सचीन देव बर्मन की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
सचीन देव बर्मन की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 01 अक्टूबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह आठ बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महान संगीत निर्देशक, संगीतकार और गायक सचीन देव बर्मन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सचीन देव बर्मन का जन्म एक अक्टूबर, 1906 को तत्कालीन बंगाल के कुमिल्ला में हुआ था। उन्होंने बांग्ला और हिन्दी फिल्मों में संगीत निर्देशन के साथ गायन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। गाइड, प्यासा, बंदिनी, सुजाता, टैक्सी ड्राइवर, ज्वेल थीफ, मिली और अभिमान जैसी फिल्मों के संगीत ने उन्हें भारतीय सिनेमा के महान संगीतकारों में स्थापित किया।

बर्मन ने लोक और शास्त्रीय संगीत की परंपराओं को अपने संगीत में विशेष स्थान दिया। लगभग चार दशक से अधिक समय तक संगीत जगत में सक्रिय रहने के बाद 31 अक्टूबर, 1975 को मुंबई में उनका निधन हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता