home page

चुनाव 26 : सबंग में माकपा का बड़ा रोड शो, विमान बसु ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

 | 
चुनाव 26 : सबंग में माकपा का बड़ा रोड शो, विमान बसु ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह


पश्चिम मेदिनीपुर, 20 अप्रैल (हि. स.)। जिले के सबंग विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को वामफ्रंट ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नारायणगढ़ और सबंग विधानसभा सीटों के वामफ्रंट प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो और विशाल रैली का आयोजन किया गया।

वामफ्रंट के वरिष्ठ नेता एवं राजकीय समिति के चेयरमैन विमान बसु इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की।

यह रोड शो मूल रूप से नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तापस सिन्हा और सबंग के प्रत्याशी नकुल बेहरा के समर्थन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत बड़चारा इलाके से हुई, जिसके बाद यह जुलूस शियारा होते हुए दसग्राम बस स्टैंड तक पहुंचा। करीब 1.5 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में बड़ी संख्या में वाम कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में लाल झंडे और नारेबाजी के साथ पूरा क्षेत्र राजनीतिक रंग में रंग गया।

इस मौके पर माकपा नेतृत्व ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

वहीं विमान बसु ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी—दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और वामपंथी ही विकल्प हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता