home page

घर निर्माण के दौरान मशीन से गला कटने पर युवक की मौत

 | 
घर निर्माण के दौरान मशीन से गला कटने पर युवक की मौत


पश्चिम मेदिनीपुर, 03 जुलाई (हि. स.)। जिले के सबंग क्षेत्र में अपने सपनों का पक्का घर बनवाने के दौरान एक युवक की हादसे में मौत हो गई। लोहे की रॉड काटते समय कटिंग मशीन अचानक अनियंत्रित होकर युवक के गले पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सैयद हमेद अली के रूप में हुई है। वह पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग ब्लॉक अंतर्गत 11 नंबर मोहाड़ ग्राम पंचायत के विद्यासुंदरी गांव के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सैयद हमेद अली अपने घर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान वह कटिंग मशीन से लोहे की रॉड काट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक मशीन पर नियंत्रण बिगड़ गया और मशीन तेज गति से उछलकर सीधे उनके गले पर जा लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सबंग ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सबंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता