home page

सड़क दुघर्टना में सात घायल

 | 
सड़क दुघर्टना में सात घायल


पश्चिम मेदिनीपुर, 30 अप्रैल (हि. स.)। जिला के सबंग इलाके में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार, दशग्राम क्षेत्र के देहाटी बाजार में एक यात्री बस खड़ी थी और लोग उतर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा और पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में पिकअप वैन का चालक और खलासी गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं बस में सवार पांच स्कूल की छात्राएं भी चोटिल हुई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पास के अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन काफी तेज गति में थी और चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सबंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात फिर से सामान्य कराया।

पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता