मैराथन दौड़ के साथ शुरू हुआ खानाकुल राममोहन मेला, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हुगली, 12 नवंबर (हि.स.)। खानाकुल राममोहन मेले का शुभारंभ इस बार एक अनूठी पहल के साथ हुआ। मेले की शुरुआत के अवसर पर गुरुवार को विशेष मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे ‘रन फॉर यूथ खानाकुल’ नाम दिया गया।
युवाओं को खेलकूद और शारीरिक व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के जोश और उत्साह से पूरा आयोजन जीवंत हो उठा।
इस अवसर पर खानाकुल के विधायक सुशांत घोष भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में युवाओं की भागीदारी के साथ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से राममोहन मेले का शुभारंभ हुआ।
इस अनूठी पहल को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

