महालया पर कामारपुकुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
हुगली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। महालया के पावन अवसर पर हुगली जिले के कामारपुकुर इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।
पथ संचलन की शुरुआत बदनगंज स्कूल के मैदान से हुई। इसके बाद स्वयंसेवक कोकोन्द स्कूल होते हुए माझडिहा शिव मंदिर तक पहुंचे। महालया के विशेष अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच उत्साह और उमंग देखने को मिली।
कार्यक्रम में शामिल एक स्वयंसेवक ने कहा कि इस पथ संचलन का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व और खुशी महसूस हुई।
कार्यक्रम के दौरान परम वैभवशाली भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर संघ की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
महालया के पावन अवसर पर आयोजित इस पथ संचलन के कारण कामारपुकुर खंड में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

