home page

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

 | 
पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया


कोलकाता, 13 जुलाई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बराइक ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही इन तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुंडा दमन अधिनियम के संबंध में कहा कि राज्य में इस कानून की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि 34 वर्षों तक राज्य में साम्यवादी दलों का शासन रहा और उसके बाद 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस का शासन रहा, जिसके दौरान गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला। ऐसे तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए यह कानून अत्यंत आवश्यक था।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया है तथा राज्यपाल ने भी इसे अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता