home page

आरपीएफ की तत्परता से यात्रियों का सामान सुरक्षित बरामद

 | 
आरपीएफ की तत्परता से यात्रियों का सामान सुरक्षित बरामद


आरपीएफ की तत्परता से यात्रियों का सामान सुरक्षित बरामद


आरपीएफ की तत्परता से यात्रियों का सामान सुरक्षित बरामद


खड़गपुर, 21 अप्रैल (हि. स.)। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों के छूटे हुए सामान की त्वरित बरामदगी कर एक बार फिर अपनी सतर्कता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा मंगलवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘रेल मदद’ सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने अलग-अलग ट्रेनों एवं स्टेशनों से लाखों रुपये मूल्य के सामान को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

ट्रेन संख्या 18046 (ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस) के कोच एम-एक में एक यात्री द्वारा छोड़ा गया बैग जलेश्वर स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने बरामद किया। बैग में एक लैपटॉप (लगभग 45 हजार रुपए मूल्य), एक हजार 500 रुपए नकद एवं अन्य सामान मौजूद था। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह सामान रूपसा स्टेशन पर संबंधित यात्री को सौंप दिया गया।

ट्रेन संख्या 08009 में यात्रा के दौरान एक यात्री का काले रंग का बैग खड़गपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर छूट गया था। आरपीएफ खड़गपुर ने तत्परता दिखाते हुए बैग बरामद किया। लगभग 40 हजार रुपए मूल्य के इस सामान को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके मालिक को वापस कर दिया गया।

ट्रेन संख्या 38702 में एक यात्री का सफेद रंग का बैग हावड़ा स्टेशन पर उतरते समय छूट गया था। आरपीएफ टीम ने सांतरागाछी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई कर बैग को सुरक्षित बरामद किया। बैग में कपड़े और मशीनरी उपकरण मौजूद थे, जिसे जांच के बाद यात्री को सौंप दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता