चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर चर्चा
हुगली, 02 नवंबर (हि. स.)। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ मरीजों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग उपस्थित रहे।
बैठक में अस्पताल की समग्र स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और मरीजों को इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया।
विधायक सुबीर नाग ने कहा कि आम लोगों तक बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में अस्पताल की व्यवस्था को अधिक जनहितैषी और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मरीजों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल के समग्र विकास की दिशा में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

