home page

मतदाता सूची से नाम हटने पर कुचबिहार में पथावरोध

 | 
मतदाता सूची से नाम हटने पर कुचबिहार में पथावरोध


कुचबिहार, 30 मार्च (हि. स.)। जिले में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में घुघुमारी चौपथी इलाके में सोमवार को पथावरोध कर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घुघुमारी ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर मोटी लकड़ियां डालकर कुचबिहार-माथाभांगा रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक उनके नाम मतदाता सूची में वापस नहीं जोड़े जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की है।

इस अवरोध के कारण आम यात्रियों को घंटों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे फंस गए थे। इसी रास्ते से तृणमूल नेता और अभिनेता देव के चांदमारी जाने का कार्यक्रम भी है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

पथावरोध की सूचना पाकर कुचबिहार कोतवाली थाने की भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद प्रदर्शनकारी के साथ बात कर रोड को जाम से मुक्त कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार