home page

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, बड़ा हादसा टला

 | 
अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, बड़ा हादसा टला


सिलीगुड़ी, 02 मई (हि.स.)। बारिश भरी रात में फिसलन भरी सड़क पर ट्रक चलाते समय बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार देर रात ईस्टर्न बाईपास इलाके में एक मालवाहक ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद ट्रक सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे के दोनों पहिए डिवाइडर के ऊपर फंस गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हादसे के काफी देर बाद तक चालक ट्रक के अंदर ही मौजूद था। बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई है और चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। फिलहाल ट्रक को डिवाइडर से नीचे उतारने की कोशिश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार