home page

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

 | 
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत


पूर्व बर्दवान, 22 सितंबर (हि. स.)। जिले में मोटर वैन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सजल चक्रवर्ती (45) के रूप में हुई है। वह रायना थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के निवासी थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सजल चक्रवर्ती मछली पालन के कारोबार से जुड़े थे और समाजसेवा भी करते थे। मंगलवार को वह व्यावसायिक काम से बाहर गए थे। काम खत्म कर बाइक से घर लौटने के दौरान बर्दवान-श्यामसुंदर मार्ग पर आहलादीपुर बाजार के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही मोटर वैन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सजल बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर रायना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उन्हें बरामद कर बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल मोटर वैन और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता