home page

सड़क हादसे में युवती की मौत

 | 

जलपाईगुड़ी, 06 मार्च(हि.स.)। एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। यह हादसा जलपाईगुड़ी के मौलानी ओवरब्रिज इलाके में गत रात हुई । मृत युवती का नाम पौलमी बागची है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात जलपाईगुड़ी से लाटागुड़ी की ओर छह लोग एक कार से जा रहे थे। जैसे ही कार मौलानी ओवरब्रिज पर चढ़ रही थी, अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवती पौलमी बागची को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार