home page

रिषड़ा विद्यापीठ में वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना की शुरुआत, शशि सिंह ने किया उद्घाटन

 | 
रिषड़ा विद्यापीठ में वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना की शुरुआत, शशि सिंह ने किया उद्घाटन


हुगली, 05 अक्टूबर (हि. स.)। जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में रिषड़ा विद्यापीठ में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। विद्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य बारिश के पानी को संरक्षित कर उसका बेहतर उपयोग करना है।

यह पहल आदित्य बिड़ला जनसेवा ट्रस्ट की ओर से की गई है। परियोजना के तहत विद्यालय की छत से बारिश के पानी को एकत्र कर उसे निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से संरक्षित किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान बहकर बर्बाद होने वाले पानी का उपयोग किया जा सकेगा।

परियोजना का उद्घाटन सोमवार को विद्यालय मैनेजिंग कमिटी की अध्यक्ष शशि सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी, आदित्य बिड़ला जनसेवा ट्रस्ट की ओर से अमित सिंह, राकेश पाण्डेय सहित अन्य प्रतिनिधि तथा विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना के जरिए विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा। विद्यालय परिसर में इस तरह की व्यवस्था शुरू होने से छात्र-छात्राओं को वर्षा जल संचयन की प्रक्रिया को समझने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का अवसर मिलेगा। बारिश के पानी को संरक्षित करना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। विद्यालय स्तर पर शुरू की गई यह पहल विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल का संदेश पहुंचाने में मददगार हो सकती है।

रिषड़ा विद्यापीठ में शुरू हुई यह वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना जल संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को पानी की महत्त्व समझाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय