home page

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर रिषड़ा में विचार गोष्ठी आयोजित

 | 
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर रिषड़ा में विचार गोष्ठी आयोजित


हुगली, 23 मार्च (हि. स.)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर हुगली जिले के रिषड़ा स्थित वेलिंग्टन जूट मिल मैदान में सोमवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रिषड़ा बोधिसत्व डॉ. बी. आर. आंबेडकर जागृति समिति की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए।

इस अवसर पर युवा नेता शुभम कुमार हेला, विनोद कुमार राम, अभय दास, बिट्टू, गुड्डू और अनिकेत सहित कई लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में न्याय और समानता स्थापित की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से जुड़े विचारों और शहीदों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय