आरजी कर मामले में गिरफ्तार पूर्व नपा चेयरमैन को बेंगलुरु से कोलकाता लाया गया
हुगली, 04 सितंबर (हि.स.)। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मृत महिला चिकित्सक के शव का कथित तौर पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने के मामले में पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ दे को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गुरुवार देर रात बेंगलुरु से कोलकाता लाया गया।
कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम सोमनाथ दे को सीधे खड़दह थाने ले गई।
सोमनाथ दे की गिरफ्तारी बैरकपुर कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और खड़दह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। वह तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता हैं।
इधर, आरजी कर मामले में पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष और पूर्व पार्षद संजीव मुखोपाध्याय को सोमवार को जमानत मिल गई थी। हालांकि, दोनों के खिलाफ अन्य मामलों में कार्रवाई जारी होने के कारण वे फिलहाल जेल में हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

