home page

साईथिया नगरपालिका अध्यक्ष सहित 14 तृणमूल पार्षदों ने दिया इस्तीफा

 | 

बीरभूम, 08 जून (हि. स.)। विधानसभा चुनाव के नतीजों बाद से ही तृणमूल में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर बीरभूम जिला तृणमूल को एक बड़ा झटका लगा है। साईथिया नगरपालिका के अध्यक्ष बिप्लब दत्ता और उपाध्यक्ष कमल काजी हुसैन सहित कुल 14 तृणमूल पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर, कोमा पंचायत की प्रमुख सुमित्र टुडू सहित छह पंचायत सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया।

सोमवार दोपहर साईथिया नगर निगम के अध्यक्ष बिप्लब दत्त के नेतृत्व में 13 पार्षद सिउड़ी सदर उप-मंडल मजिस्ट्रेट सुप्रतिक सिंह के पास गए और अपने इस्तीफे सौंप दिए। इससे पहले सुबह वार्ड-7 के पार्षद शांतनु रॉय ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नगरपालिका के साथ-साथ पंचायत स्तर बदलाव देखा गया है। बीरभूम जिले के सिउड़ी-2 नंबर ब्लॉक में कोमा पंचायत की प्रमुख सुमित्र टुडू सहित छह सदस्यों ने आज सिउड़ी-2 नंबर ब्लॉक के बीडीओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा