नेपाल से मेची नदी पार कर भारत आने की कोशिश, बीच धारा में फंसी युवती
सिलीगुड़ी, 19 जुलाई (हि. स.)। इंडो-नेपाल बॉर्डर से रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मेची नदी पार कर भारत में प्रवेश करते समय फंसी नेपाल की एक युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल की एक युवती मेची नदी पार कर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे वह बीच धारा में ही फंस गई।
घटना की सूचना पाकर सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। नेपाल पुलिस के अधिकारी तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बाद में उसे इलाज के लिए नेपाल के अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद पूरे सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, युवती ने इतनी बड़ी जोखिम उठाकर नदी पार करने की कोशिश क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

