home page

रानाघाट : चूर्णी पुल पर भयावह सड़क हादसे में बच्चे समेत तीन की मौत

 | 
रानाघाट : चूर्णी पुल पर भयावह सड़क हादसे में बच्चे समेत तीन की मौत


नदिया, 14 मई (हि. स.)। जिले के रानाघाट में बुधवार को सड़क हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना चूर्णी पुल पर हुई। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक दंपति अपने बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से रानाघाट से कृष्णनगर की ओर जा रहे थे। जब वे चूर्णी पुल पर पहुंचे, तभी अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे 16 चक्का लॉरी के नीचे मोटरसाइकिल चली गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत रानाघाट महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर रानाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही सड़क पर यातायात सामान्य करने की व्यवस्था की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता