home page

रामनवमी पर सिलीगुड़ी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 | 
रामनवमी पर सिलीगुड़ी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा


सिलीगुड़ी, 23 मार्च (हि. स.)। हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी का पर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आगामी 27 मार्च को सुबह दस बजे मल्लागुड़ी हनुमान मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सिलीगुड़ी रामनवमी महोत्सव समिति के सचिव लक्ष्मण बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार, इस बार शोभायात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. साध्वी प्राची और समाजसेवी सुलोचना मानसिंह जाजोदिया उपस्थित रहेंगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हिंदी हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगी। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 150 झांकियों के शामिल होने की संभावना है।

रामनवमी को लेकर पूरे शहर में पहले से ही उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर को भगवा झंडा से सजा दिया गया है।

इधर रामनवमी के मद्दनेजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ा कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार