राम मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त
| Sep 25, 2026, 16:29 IST
सिलीगुड़ी, 25 सितंबर (हि. स.)। राम मंदिर से असम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को फांसीदेवा के गोयालटुली मोड़ के पास 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। घटना में लगभग 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है।
यात्रियों के अनुसार, वे सभी असम के निवासी है। राम मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे तभी अचानक तेज आवाज होने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
दुर्घटना में करीब 25-30 यात्री घायल हुए है। सूचना पाकर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरामद कर फांसीदेवा अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

