home page

सिलीगुड़ी में रैफ का योग शिविर और जागरूकता रैली आयोजित

 | 
सिलीगुड़ी में रैफ का योग शिविर और जागरूकता रैली आयोजित


सिलीगुड़ी, 18 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुरुवार सिलीगुड़ी के डाबग्राम-फूलबाड़ी क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) बटालियन की ओर से योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरएएफ और राज्य पुलिस के कई अधिकारी व जवानों ने भाग लिया।कार्यक्रम में आरएएफ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर वांगडेन भूटिया, कई असिस्टेंट कमांडेंट, रिजर्व इंस्पेक्टर सहित राज्य पुलिस के विभिन्न यूनिटों के अधिकारी उपस्थित रहे। योग शिविर में आरएएफ और पुलिस कर्मियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। इसके साथ ही योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इलाके में एक रैली भी निकाली गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर वांगडेन भूटिया ने की। कमांडिंग ऑफिसर वांगडेन भूटिया ने बताया कि बटालियन की अनुशासनात्मक जीवनशैली के साथ योगाभ्यास जवानों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत सरकार ने वर्ष 2014 में विश्व स्तर पर योग के महत्व को प्रस्तुत किया था और 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा नई पीढ़ी के बीच योग के महत्व को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक विकास भी संभव है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार