मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने आइएसपी के डीआइसी के साथ बैठक किया
पश्चिम बर्दवान, 22 अगस्त (हि.स.)।
पश्चिम बंगाल सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं लोक निर्माण मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने शनिवार को सेल आइएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में कुल्टी में नए फैब्रिकेशन यार्ड की स्थापना, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति एवं सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा दुर्गा पूजा से पहले आइएसपी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने सहित विभिन्न जनहितकारी विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर सूरजित मिश्रा (डीआइसी), शांतनु घोष (सीजीएम), अविजीत मुखर्जी (जीएम), जीशान आदिल (एजीएम / एचआर) तथा मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सभी प्रस्तावित कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से कुल्टी के औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और नागरिकों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

