home page

पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश

 | 
पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश


पुरुलिया, 04 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। सोमवार को यह तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे समय से जारी कथित विकासहीनता के बाद अब पश्चिम बंगाल बदलाव की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलमहल क्षेत्र की जनता ने इस बार परिवर्तन के पक्ष में संकेत दिए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अत्यधिक उत्साह से बचने की अपील भी की।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पुरुलिया जिले की नौ सीटों में से छह सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीन सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई थीं। इस बार के शुरुआती रुझानों में भाजपा सभी सीटों पर आगे बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता