home page

पूजा के दौरान इतवारी-शालीमार और संबलपुर-सांतरागाछी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

 | 
पूजा के दौरान इतवारी-शालीमार और संबलपुर-सांतरागाछी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें


कोलकाता, 09 अक्टूबर (हि. स.)। त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो मार्गों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एनएससीबी इतवारी-शालीमार-एनएससीबी इतवारी और संबलपुर-सांतरागाछी-संबलपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

रेलवे द्वारा शुक्रवार दोपहर जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, 08861 एनएससीबी इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को इतवारी से शाम 17:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:00 बजे शालीमार पहुंचेगी। वापसी में 08862 शालीमार-एनएससीबी इतवारी स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से शाम 18:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:35 बजे एनएससीबी इतवारी पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और सांतरागाछी स्टेशनों पर होगा।

इसी तरह, 08303 संबलपुर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 14 और 21 अक्टूबर को संबलपुर से शाम 16:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 02:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में 08304 सांतरागाछी-संबलपुर स्पेशल ट्रेन 15 और 22 अक्टूबर को सांतरागाछी से शाम 19:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:45 बजे संबलपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में झारसुगुड़ा, बागडीही, बामरा, गरपोस, राजगांगपुर, राउरकेला, बिसरा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, राजखरसवां, टाटानगर, झाड़ग्राम, खड़गपुर, पांसकुड़ा, बागनान और उलूबेरिया स्टेशनों पर ठहराव होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता