home page

कर्नाटक के मंदिर की थीम पर बनेगा पूजा पंडाल, खंभ पूजा के साथ तैयारी शुरू

 | 
कर्नाटक के मंदिर की थीम पर बनेगा पूजा पंडाल, खंभ पूजा के साथ तैयारी शुरू


सिलीगुड़ी, 13 अगस्त (हि. स.)। शहर की प्रमुख और पुरानी दुर्गा पूजा आयोजक संस्था घोगोमाली जनश्री क्लब इस वर्ष अपनी पूजा का 57वां वर्ष मनाने जा रही है। गुरुवार को घोगोमाली स्कूल मैदान में आयोजित खूंटी पूजा के साथ इस वर्ष की दुर्गा पूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

आयोजकों के अनुसार, इस बार पंडाल दक्षिण भारत के कर्नाटक स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर की वास्तुकला की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान घोगोमाली इलाके में आने वाले लोगों को दक्षिण भारतीय परंपरा और स्थापत्य कला की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजकों ने अपनी खास थीम के जरिए श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित करने की तैयारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किए गए पंडाल ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पंडाल में कुछ नया देखने को मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार