home page

पुरशुड़ा थाने के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 | 
पुरशुड़ा थाने के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन


हुगली, 05 नवंबर (हि. स.)। प्रशासनिक सभा के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुरशुड़ा थाने के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। आरामबाग महकमा के पुरशुड़ा में आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने नए थाना भवन का लोकार्पण किया।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं आम लोगों को भी पहले से अधिक सुविधाजनक और बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

पुरशुड़ा में पुलिस बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में इस नए थाना भवन को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय