home page

प्रेस फॉर पीपल के बैनर तले कांवरियों की सेवा, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

 | 
प्रेस फॉर पीपल के बैनर तले कांवरियों की सेवा, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी


हुगली, 02 अगस्त (हि.स.)। सामाजिक संस्था प्रेस फॉर पीपल के बैनर तले शनिवार शाम से रविवार तड़के तक तारकेश्वर धाम जा रहे कांवरियों की सेवा के लिए एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हजारों शिवभक्तों को चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

शनिवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुए इस सेवा कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के पीएचई एवं श्रम विभाग के राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य, उत्तरपाड़ा के विधायक दीपांजन चक्रवर्ती, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रदेश भाजपा नेता कबीर शंकर बोस, श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन घोष, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री शशि सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, राकेश सिंह, राकेश चौधरी तथा रिषड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विजय सागर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पत्रकारों ने स्वयं सेवा कार्य में सहयोग करते हुए तारकेश्वर जा रहे हजारों कांवरियों की सेवा की और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

शिविर को सफल बनाने में राजेश चौधरी, विमल सिंह, राजीव सिंह, राजेश तिवारी, सनी सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में कांवरियों के लिए चाय, नाश्ता और पौष्टिक भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरी रात चले इस सेवा अभियान का समापन रविवार तड़के हुआ।

श्रावण मास में आयोजित इस सेवा शिविर ने श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनसहयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय