home page

रथयात्रा की तैयारी जोरों पर, गुरुवार को निकलेगी भव्य रथ

 | 
रथयात्रा की तैयारी जोरों पर, गुरुवार को निकलेगी भव्य रथ


सिलीगुड़ी, 15 जुलाई (हि. स.)। सिलीगुड़ी रथयात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है। इस्कॉन मंदिर में अंतिम तैयारियां तेज़ी से चल रही है। मंदिर परिसर में अभी से भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुसज्जित रथ मंदिर से निकाला जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे रथयात्रा की शुरुआत होगी। रथ इस्कॉन मोड़ से होते हुए पानीटंकी, सेवक, वीनस, अस्पताल और स्वामीजी मोड़ का परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में लौटेगा।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में कई विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस, पर्यटन मंत्री शंकर घोष और डाबग्राम-फुलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से इस धार्मिक आयोजन में भाग ले सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार