home page

फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर लगाम कसने की तैयारी, राज्य सरकार लाएगी खास ऐप

 | 
फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर लगाम कसने की तैयारी, राज्य सरकार लाएगी खास ऐप


सिलीगुड़ी, 30 जून (हि. स.)। राज्य में घूमने के दौरान फर्जी ट्रैवल एजेंसियों द्वारा ठगी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटन विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पर्यटकों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं देने के लिए जल्द ही एक विशेष ऐप और वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। मंगलवार को सिलीगुड़ी में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों, होटल मालिकों, ट्रैवल ऑपरेटरों और होमस्टे संचालकों के साथ एक अहम बैठक हुई। बैठक में पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने यह बात कही।

इस बैठक में दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट भी मौजूद थे। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बताया कि नए ऐप में राज्य की सभी रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंसियों की जानकारी उपलब्ध होगी। पर्यटक इसी प्लेटफॉर्म से होटल, पर्यटन स्थल और ट्रैवल पैकेज की विश्वसनीय जानकारी लेकर सीधे बुकिंग कर सकेंगे, जिससे ठगी के मामलों में कमी आएगी। इसके साथ ही होमस्टे संचालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। बिना सरकारी अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के होमस्टे चलाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को अधिक पारदर्शिता लाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार