home page

चांचल अस्पताल में प्रसूता की मौत से तनाव

 | 
चांचल अस्पताल में प्रसूता की मौत से तनाव


मालदा, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मालदा के चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह प्रसूता की मौत के बाद अपस्ताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाया।

अपस्ताल सूत्रों के मुताबिक, मृत प्रसूता का नाम सलमा सुल्ताना (27) है। वह रतुआ एक नंबर ब्लॉक के मालोपाड़ा इलाके की निवासी थी। उसे तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने अपस्ताल में भर्ती कराया था। समय बीतने के बाद भी डिलीवरी नहीं होने से परिवार वाले परेशान थे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों से कई बार सिजेरियन करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि सिजेरियन न होने की वजह से सलमा की मौत हो गई।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों से कई बार सिजेरियन करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अगर चिकित्सकों ने ध्यान दिया होता तो लड़की की यह हालत नहीं होती। ज़िले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से देखने का भरोसा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा