home page

ईद-उल-अजहा पर अदा की गई नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 | 
ईद-उल-अजहा पर अदा की गई नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


सिलीगुड़ी, 28 मई (हि.स.)। ईद-उल-अजहा के मौके पर गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में नमाज़ अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ में हिस्सा लिया।

नमाज़ के दौरान सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सईद वकार रज़ा और डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) काजी शमसुद्दीन अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नमाज़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) टीमों की तैनाती की गई है। साथ ही ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

वहीं, राष्ट्रपति के सिक्किम दौरे से लौटने के मद्देनजर शहर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए डिप्टी पुलिस कमिश्नर (हेडक्वार्टर) तन्मय सरकार की मौजूदगी में हाशमी चौक इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई। फिलहाल पूरे शहर में शांति और सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार