प्रसून बनर्जी ने कुणाल घोष के साथ राजनीतिक वार्ता की अटकलों को किया खारिज
कोलकाता, 14 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार को कोलकाता में प्रियरंजन दासमुंशी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में एनसीपीआई सांसद प्रसून बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष के बीच हुई बातचीत से उत्पन्न राजनीतिक पालाबदल की अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, प्रसून बनर्जी ने इस मामले में सीधे तौर पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन कुणाल घोष के साथ हुई बातचीत को लेकर अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया में इस मुलाकात को लेकर गलत खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कुणाल घोष के साथ राजनीति को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी।
प्रसून बनर्जी ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि कुणाल घोष के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह शिष्टाचार के नाते हुई थी। यह बातचीत केवल प्रियदा यानी प्रिय रंजन दासमुंशी को लेकर थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया के एक वर्ग की ओर से इस सामान्य बातचीत को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
प्रसून ने स्पष्ट किया कि कुणाल घोष के साथ उनकी किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। इस मुलाकात को लेकर मीडिया में प्रसारित हो रही अटकलें और खबरें पूरी तरह असत्य तथा निराधार हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

