प्रसून बनर्जी के लापता होने की पोस्टर पाए जाने से हावड़ा कोर्ट चौक और बाली में सनसनी
हावड़ा, 18 नवंबर (हि.स.)। हावड़ा जिले से तृणमूल विधायक प्रसून बनर्जी के नाम से लापता होने का पोस्टर पाए जाने से सनसनी फ़ैल गई। घटना बुधवार सुबह हावड़ा मैदान चौक, हावड़ा कोर्ट चौक और बाली इलाके की है।
सूत्रों के अनुसार, पोस्टर पर सबसे नीचे समाजवादी पार्टी का नाम लिखा हुआ है। पोस्टर पर लिखा था, हम सबसे निष्क्रिय विधायक प्रसून बनर्जी का इस्तीफा चाहते हैं। साथ ही, अलग-अलग जगहों पर प्रसून बनर्जी के नाम पर लगे पोस्टरों पर अलग-अलग लिखावट है। कहीं पोस्टर में लिखा है, प्रसून बाबू ने सुविधाएं ली हैं, तो आप लोगों को क्यों वंचित कर रहे हैं? तुरंत इस्तीफा दें। किसी और जगह लिखा है, ''प्रसून बाबू!! आपने पॉलिटिक्स छोड़ दी। अगर आपने आम लोगों के वोट जीत लिए हैं, तो आम लोगों का क्या होगा? उनकी सेवा कौन करेगा? आपको तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।''
इस पोस्टर के बारे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत घोष ने कहा कि हमने पार्टी की तरफ़ से हावड़ा के विधायक प्रसून बनर्जी के ख़िलाफ़ पोस्टर लगाए हैं। प्रसून बाबू कुछ दिन पहले प्रियरंजन दासमुंशी की श्रद्धांजलि सभा में गए थे और कहा था कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी है। अगर उन्होंने राजनीति छोड़ दी है, तो उन्हें विधायक के पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। हमने पार्टी की तरफ़ से पूरे हावड़ा ज़िले में उनके इस्तीफ़े की मांग करते हुए पोस्टर लगाए हैं।''
इस बारे में पूछने के लिए प्रसून बनर्जी से फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

