home page

तारकेश्वर में पांच हजार किसानों को बांटे गए आलू के बीज, किसानों में खुशी

 | 
तारकेश्वर में पांच हजार किसानों को बांटे गए आलू के बीज, किसानों में खुशी


हुगली, 19 नवंबर (हि. स.)। किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की पहल पर गुरुवार को तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पांच हजार किसानों के बीच एक-एक क्विंटल आलू के बीज वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में तारकेश्वर के विधायक संतु पान उपस्थित रहे।

राज्य सरकार की इस पहल से क्षेत्र के बड़ी संख्या में आलू उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुफ्त में आलू के बीज मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने इस पहल के लिए राज्य की मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के प्रति आभार जताया।

बताया गया कि किसानों को आर्थिक राहत देने और कृषि कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बीज मिलने के बाद किसान आगामी फसल की तैयारी में जुट सकेंगे। सरकार की इस पहल से तारकेश्वर के किसान उत्साहित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय