home page

वोट बाद हिंसा मामले में तृणमूल युवा अध्यक्ष गिरफ्तार

 | 

मुर्शिदाबाद, 10 मई (हि. स.)। जिले के बहरमपुर में वोट बाद हिंसा के मामले में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बहरमपुर जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष और वार्ड पार्षद भीष्मदेव कर्मकार को शनिवार देर रात बहरमपुर थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, जिसके बाद इलाके की राजनीति गरमा गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में बहरमपुर में हुई चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। रविवार को उन्हें बहारमपुर अदालत में पेश किया जाएगा।

भीष्मदेव कर्मकार बहरमपुर नगरपालिका के 19 नंबर वार्ड के पार्षद होने के साथ-साथ युवा तृणमूल संगठन में भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद बहरमपुर में राजनीतिक माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा