home page

'बेघर' पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेगी तृणमूल

 | 
'बेघर' पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेगी तृणमूल


कोलकाता, 15 मई (हि. स.)। विपक्ष के नेता शोभनदेव चटर्जी ने शुक्रवार को तृणमूल विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के बेघर कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

पार्टी के बेघर कार्यकर्ताओं की शिकायत का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि किसी भी तृणमूल कार्यकर्ताओं के बेघर होने की खबर नहीं मिली है। इसके बाद विधानसभा के नौशाद अली कक्ष में तृणमूल विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के विधायकों से कहा गया कि वे उन पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व को सौंपें जिन्होंने अपना घर खो दिया है।

तृणमूल ने 'चुनाव के बाद हिंसा' के मुद्दे को देखने के लिए पहले ही तीन तथ्य-परिक्षण टीम का गठन कर दिया है। इस टीम के सदस्य पीड़ितों के परिवारों से मिलेंगे।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा