home page

एसएसबी रानीडंगा का सराहनीय कदम, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

 | 
एसएसबी रानीडंगा का सराहनीय कदम, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक


सिलीगुड़ी, 28 जून (हि. स.)। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 41वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीडंगा द्वारा रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर वाहिनी के गेट संख्या तीन पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और बच्चों की भागीदारी देखी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ 41वीं वाहिनी के कमांडेंट श्विकास कुमार ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलानी चाहिए, ताकि भारत का पोलियो-मुक्त दर्जा बरकरार रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस जनहितकारी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।यह शिविर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. संजय चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान वाहिनी के चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिक्स द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

इस कार्यक्रम में उप-कमांडेंट (दंडपाल) केतन कैलास सालुंके समेत अन्य अधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार